Total Pageviews

Showing posts with label UPTET Supreme Court Case. Show all posts
Showing posts with label UPTET Supreme Court Case. Show all posts

Tuesday, 2 May 2017

UPTET: एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों के भाग्य का फैसला आज सुप्रीमकोर्ट में, हाईकोर्ट ने सितंबर 2015 में किया था समायोजन रद्द

02 मई 2017: एक लाख 72 हजार शिक्षामित्रों के भाग्य का फैसला आज सुप्रीमकोर्ट में, हाईकोर्ट ने सितंबर 2015 में किया था समायोजन रद्द। आज सुनवाई सुबह 10 बजे से शुरू होने के आसार।

Friday, 28 April 2017

शिक्षामित्रों की सुनवाई 2 मई को, डेढ़ लाख शिक्षामित्र हाईकोर्ट के समायोजन रद्द करने के फैसले के बाद से सुप्रीमकोर्ट के फैसले का कर रहे इंतजार


शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन केस में सुनवाई 2 मई को होगी। प्रदेश में अब तक डेढ़ लाख के लगभग शिक्षामित्रों को नियुक्ति दी गई है। इसे हाईकोर्ट ने अवैध ठहराया था और कहा था कि बिना टीईटी पास लोगों को शिक्षक के रूप में निुयक्त नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली :  सुप्रीम कोर्ट ने यूपी टीईटी व शैक्षणिक मेरिट पर शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने कहा जो लोग अध्यापन कर रहे हैं वे करते रहेंगे। पर जो नई भर्ती होंगी उसके लिए कोर्ट दिशा-निर्देश जारी करेगा। जस्टिस आदर्श गोयल और यूयू ललित की पीठ ने गुरुवार को विस्तृत सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। शिक्षक योग्यता परीक्षा (टीईटी ) पास उम्मीदवार टीईटी के साथ शैक्षणिक योग्यता जोड़ने के नियम (13 और 15) का विरोध कर रहे हैं। यूपी सरकार ने नियम बनाया था कि सिर्फ टीईटी पास करना ही पर्याप्त नहीं होगा इसके लिए उनका शैक्षणिक रिकार्ड भी देखा जाएगा और उसके आधार पर ही मेरिट बनेगी। फैसले को चुनौती दी थी: यह मामला हाईकोर्ट गया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि ऐसा नियम बनाने का हक केंद्र को है न कि यूपी को। कुछ ने इसे चुनौती दी थी।

Thursday, 27 April 2017

सुप्रीम कोर्ट अपडेट : टेट बनाम ऐकडेमिक की सुनवाई पूर्ण, फैसला रिजर्व , 90 दिन के अंदर आऐगा फैसला

12वें बनाम 15वें/16वें अर्थात टेट बनाम ऐकडेमिक की सिविल अपील 4347-4375/2014 और उससे कनेक्टेड इम्लीडमेन्ट ऍप्लिकेशन्स की सुनवाई पूर्ण, फैसला रिजर्व। सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर हुई शिक्षक नियुक्तियों को ललित सर ने बहाल रखा। 90/105 के क्राईटेरिया खत्म, 82/90 टेट अंक पाने वाले सभी अर्ह। शिक्षक चयन प्रणाली में टेट वेटेज अनिवार्य। अब शिक्षामित्र व याचियों के परमादेश याचिकाओं का फाइनल निस्तारण मंगलवार को। सारे मेटर को डिसाइड करके जजमेंट एक साथ आएगा। कोर्ट योग्य अभ्यर्थियों के प्रति पूर्णतयः सकारात्मक हैं व 82/90 टेट तक के सभी अभ्यर्थी अर्ह/पात्र हैं। मंगलवार को केस पूर्णतयः निस्तारित हो जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट अपडेट

CA 4347-4375/2014 पर फैसला सुरक्षित, 90 दिन के अंदर आऐगा फैसला।

12वां संशोधन सुरक्षित.

शिक्षामित्रों नई डेट 2 मई.

समस्त अंतरिम आदेशों का पालन होगा।।

UPTET कोर्ट के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट सिक्योरटी और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात। किसी भी बिना गाउन के एडवोकेट और एडवोकेट के क्लर्क के कोर्ट के अंदर जाने पर रोक। जैसा कि आपको पता है आज कोर्ट में TET से Related कई महत्वपूर्ण केस चल रहें हैं, जिस वजह से वह कोर्ट की सुरक्षा के अलावा दिल्ली पुलिस के सुरक्षा जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।

Wednesday, 26 April 2017

सुप्रीमकोर्ट में शिक्षक भर्ती केस मेटर तीन पार्ट में बंटा , पहले बिंदु पर फाइनल सुनवाई होगी आरम्भ

मेटर तीन पार्ट में क्लासिफाइड-

1- Base of Selection
2. Shikshamitra Matter
3. Writ No. 167 and other connected writ

लंच के बाद से पहले बिंदु पर फाइनल सुनवाई आरम्भ होगी। सुनवाई लंच के बाद 2 बजे के बाद फिर से होगी। अभी सुनवाई स्थगित.. भीड़ की वजह से केस लंच के बाद सुना जाएगा।। चल रहे केस के बाद पुनः सुनवाई।जिस क्रम से हाई कोर्ट का आर्डर आया है उसी क्रम से सुनवाई होगी। लंच के बाद कंटीन्यू सुनवाई होगी। पहले टेट और नॉन टेट विवाद निपटाया जायेगा, फिर शिक्षामित्र और फिर जूनियर मामला सुनाजायेगा। जिस कर्म से हाई कोर्ट के आदेश हुए है उसी क्रम से निस्तारित किया जायेगा।

Shikshamitra Latest News

पहले सिविल अपील मुख्य विवाद 12 वां बनाम 15 वां सुना जाएगा क्रम से उसके बाद आनंद बनाम स्टेट आफ यूपी सुना जाएगा। (SM मामला) सभी सुनवाई सिस्टेमेटिक ढंग से सुना जाएगा। लंच बाद पुनः शुरू होगी सुनवाई सबसे पहले मुख्य अपील 4347 इसके बाद शिक्षा मित्र मैटर फिर याची रिलीफ पर बहस होगी। केस अंतिम निस्तारण की ओर अग्रेसर।