Total Pageviews

Showing posts with label 72825 Primary Teacher Recruitment.. Show all posts
Showing posts with label 72825 Primary Teacher Recruitment.. Show all posts

Monday, 6 April 2015

आज से जारी हो सकते हैं पाचवें चरण में नियुक्ति पत्र

मैनपुरी, भोगांव: परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए चल रही प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में मंगलवार से पांचवें चरण के नियुक्ति पत्रों का वितरण शुरू होने की संभावना है। खाली पड़े पदों को भरने के लिए वरीयता क्रम में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के नाम की सूची को फाइनल कर संस्तुति के लिए चयन समिति ने डीएम के पास भेज दिया है। डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद मंगलवार से बीएसए कार्यालय पर नियुक्ति पत्र निर्गत करने का सिलसिला शुरू हो सकता है। 23 अभ्यर्थियों के नाम पांचवे चरण की सूची में शामिल किए गए हैं।

Sunday, 5 April 2015

प्राथमिक शिक्षकों के साढ़े चार लाख पद खाली

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा इकाई द्वारा अपनी मांग समस्त बीएड टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की नियुक्ति-समायोजन सहायक अध्यापक पद पर करने को लेकर मेहता पार्क में रविवार को बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हु कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा में अध्यापकों की भारी कमी है। यहां प्राथमिक शिक्षकों के लगभग साढ़े चार लाख पद खाली है।

इसको सरकार ने ही सदन में स्वीकार किया है। टीईटी 2011 में ही उत्तीर्ण बीएड डिग्रीधारियों के लिए प्राथमिक शिक्षा में टीईटी देने की छूट थी। उसके बाद बीएड डिग्रीधारियों को प्राथमिक शिक्षा के लिए टीईटी नहीं आयोजित की गई। इसमें लगभग दो लाख 91 हजार अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए लेकिन आज तक सभी टीईटी पास भाइयों का समायोजन नहीं हुआ। जबकि राज्य सरकार के पास जितने बीएड अभ्यर्थी टीईटी पास हैं उससे ज्यादा पद खाली है।

नगीना ¨सह ने कहा कि प्रदेश के नवनिहालों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए मुख्यमंत्री को प्राथमिक शिक्षा में योग्य बीएड टीईटी शिक्षकों की नियुक्ति करके प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को सुधार करना चाहिए।

बच्चे देश के भविष्य हैं जब यही शिक्षित नहीं होंगे तो देश कैसे तरक्की करेगा। आशी राम ने कहा कि सभी बीएड टीईटी उत्तीर्ण भाई-बहनों को 21 व 22 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय की सुनवाई के लिए बढ़-चढ़ कर शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से सहयोग करना चाहिए।

हम सब मिलकर बीएड टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के समायोजन के लिए अच्छे अधिवक्ता खड़ा कर सके।

बैठक में पंकज कुमार, अवधनाथ ¨सह, रमेश कुमार ¨सह, पंकज यादव, सुनील कुमार यादव, राजेंद्र यादव, पवनसुत राय, कृष्ण मुरारी मौर्य, देवेन्द्र नाथ यादव आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार शर्मा व संचालन पंकज कुमार ने किया

Tuesday, 31 March 2015

शिक्षक भर्ती 2012 आवेदन करने वालों की फीस होगी वापस

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षक भर्ती के लिए 5 दिसंबर 2012 को जारी शासनादेश के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पैसे वापस किए जाएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि चूंकि 30 नवंबर 2011 को जारी शासनादेश के आधार पर भर्तियां की जा रही हैं, इसलिए दिसंबर 2012 को जारी शासनादेश पर आवेदन करने वालों के पैसे वापस करने का निर्णय किया गया है।

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक के पद पर सबसे पहले नवंबर 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार ने टीईटी मेरिट के आधार पर भर्ती का निर्णय किया था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अखिलेश सरकार ने 5 दिसंबर 2012 को शासनादेश जारी करते हुए इन्हीं पदों पर शैक्षिक मेरिट के आधार पर भर्ती करने का निर्णय कर लिया। सामान्य व पिछड़ा वर्ग से 500 व अनुसूचित जाति, जनजाति से 200 रुपये फीस लिए गए।.

सचिव बेसिक शिक्षा ने कहा है कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवंबर 2011 में जारी शासनादेश के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा रही है, इसलिए दिसंबर 2012 में आवेदन का कोई मतलब नहीं है। इसलिए बेसिक शिक्षा निदेशक फीस वापस करने का आदेश दिया गया है।

•सचिव बेसिक शिक्षा ने जारी किया शासनादेश

•सामान्य व पिछड़े वर्ग ने500 और एससी एसटी ने 200 दी थी।

Sunday, 1 March 2015

उच्चतम न्यायलय: 45% से कम वाले काउंसलिंग में पात्र नहीं



प्रशिक्षु शिक्षकों कीपाँचवी काउंसलिंग 9 से 14 मार्च तक



टीईटी में 10000 फ़र्ज़ी आवेदन


विद्यालय में प्रशिक्षुओं की हर गतिविधि का होगा मूल्यांकन

मैनपुरी, भोगांव : प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में नियुक्ति पाकर विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों के क्रियात्मक प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया जाएगा। क्रियात्मक प्रशिक्षण के लिए विद्यालयों में तैनात प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में मूल्यांकन कर अंक वितरित किए जाएंगे और इसकी सूचना विकास खंडवार डायट को उपलब्ध करानी होगी। शासन से निर्देश आने के बाद जनपद में इस कार्रवाई को तेजी के साथ शुरू किया जा रहा है।

69 प्रशिक्षु शिक्षकों ने लिया नियुक्ति पत्र

गोंडा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंतनगर में शनिवार को 69 बीएड टीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्त पत्र लिया। बीएसए डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि हाल ही में सहायक शिक्षक भर्ती के लिए कट आफ मेरिट जारी की गई थी। शुक्रवार से शुरू हुए नियुक्त पत्र वितरण के आखिरी दिन शनिवार को 69 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र लिया।

Thursday, 26 February 2015

टीईटी अंकों में जिले के आवेदकों ने नहीं किया हेरफेर

मैनपुरी, भोगांव: नियुक्ति पत्र जारी होने के साथ ही गड़बड़ी के आरोपों से घिरी प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में जनपद में शिक्षक बनने वाले आवेदकों ने अपने शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंकों में हेरफेर नहीं की है। डायट से ऑनलाइन की गई जांच में दो चरण में नियुक्ति पत्र ले चुके 74 आवेदकों के टीईटी अंक सही पाए गए हैं। नियुक्ति पत्र लेने वाले आवेदकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालयों को जांच भेजी गई है।

Tuesday, 24 February 2015

प्रशिक्षु शिक्षक की तीसरी मेरिट चस्पा

अमर उजाला ब्यूरो, बदायूूं। जिले में चल रही प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों के सापेक्ष चयनित प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने का तीसरा चरण 27 फरवरी से शुरू होगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने सोमवार को तीसरी मेरिट चस्पा कर दी है। इसके अलावा बेसिक कार्यालय को भी अग्रिम कार्रवाई के लिए सूची दे दी गई है। विभाग की माने तो इस बार एक ही दिन में पुरुष, महिलाओं को बुलाते हुए काउंसिलिंग कराकर मौके पर ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

टीईटी मामले में विचार करने के आदेश

विधि संवाददाता, लखनऊ : उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राज्य सरकार को टीईटी मामले में विचार करने के निर्देश दिए हैं। टीईटी उत्तीर्ण लोगों को सहायक शिक्षक नियुक्त किये जाने की मांग वाली याचिका पर सरकार से कहा है कि अन्य आदेश के प्रकाश में याची के चयन पर भी विचार किया जाए।यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने याची रितु सिंह की ओर से दायर याचिका पर दिए हैं। याचिका प्रस्तुत कर आरोप लगाया गया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के तहत याची उपयुक्त है। कहा गया कि सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि सामान्य अभ्यर्थियों तथा रिजर्व- अभ्यर्थियों का चयन टीईटी में उत्तीर्ण 70 फीसद व 65 फीसद पाए अभ्यर्थियों का किया जाए। कहा गया कि एक अन्य मामले में उच्च न्यायालय ने भी आदेश जारी किए हैं। अदालत ने याची को भी समान लाभ के तहत नियुक्ति पर विचार किए जाने को कहा है।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज

लखनऊ(ब्यूरो)। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता मंगलवार को प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरे जाने के संबंध में डायट प्राचार्य और बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। वे अपराह्न डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक अधिकारियों के साथ कॉन्फ्रेंसिंग कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। एससीईआरटी के मुताबिक प्रदेश में अब तक करीब 43,000 प्रशिक्षु शिक्षकों के पद भरे जा चुके हैं।

84 प्रशिक्षु शिक्षकाें ने लिया नियुक्ति पत्र

बीएसए दफ्तर में पांच काउंटरों पर बांटे गए जॉइनिंग लेटर
अमर उजाला, बलरामपुर। प्रशिक्षु शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण करने की तीसरे चरण की प्रक्रिया सोमवार दोपहर से चालू हो गई। बीएसए दफ्तर के परिसर में लगाए गए पांच काउंटरों पर पहले दिन 84 प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्र बांटे गए। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में शनिवार को जारी तीसरी मेरिट लिस्ट में नियुक्ति पत्र देने के लिए कुल 584 प्रशिक्षुओं को बुलाया गया है। तैनाती पाने वाले स्कूलों में सभी प्रशिक्षु शिक्षक तत्काल जॉइन कर लें। जॉइन करने में हीला-हवाली करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकाें के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Monday, 23 February 2015

प्रशिक्षु शिक्षकों का होगा मूल्यांकन

अमर उजाला ब्यूरो, संभल। प्रदेश शासन द्वारा 72 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों के क्रम में जिले को सात सौ नए शिक्षक मिलेंगे। अब तक करीब चार सौ से अधिक शिक्षक कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। इन प्रशिक्षु शिक्षकों के कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई हैं।
प्रदेश में 72 हजार शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं, जिसमें तीन काउंसलिंग पूरी हो चुकी है, चौथी काउंसलिंग अभी शेष हैं। इस प्रक्रिया के तहत संभल जिले को करीब सात सौ शिक्षक मिलेंगे। जिसमें चार सौ से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब शिक्षा विभाग इन शिक्षकों का मूल्यांकन कराएगा। मूल्यांकन का काम विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण वर्ष 2007-08 के जारी हुए फार्मेट के आधार पर किया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि शिक्षकों में पढ़ाने, विद्यालयों को संचालित करने में किसमेें ज्यादा रुचि है।
मूल्यांकन कराने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षाधिकारी को आदेश भी जारी कर दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ढाका का कहना है कि खंड शिक्षाधिकारी इलाके के परिषदीय स्कूलों में चार्ज लेने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का मूल्यांकन करके रिपोर्ट डायट को भेंजेंगे।

Saturday, 21 February 2015

शासन के रवैए से टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी खफा

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को नहर कालोनी में बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। शासन से टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मात्र काउंसिलिंग कराई है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी में अनारक्षित 101 व आरक्षित वर्ग में 97 अंक अर्जित करने वाले समस्त अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने के बाद सबको नियुक्ति देने की बात कही है।
वक्ताओं ने कहा कि 25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के लिए संगठन तैयारी करेगा और सरकार को कोर्ट में ही जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर विजय पाठक, ललित, अनिल, राजेश सैनी, स्वतंत्र सिंह आदि रहे।

आज लगा दी जाएगी तीसरे चरण की सूची

अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं। जिले में चल रही प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में बचे रिक्त पदों के सापेक्ष तीसरे चरण की मेरिट बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसोर्स एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) की ओर से जारी आदेशके बाद डायट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को सूची अनुमोदन के लिए लगा दी जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 20 जनवरी को पहले और छह फरवरी को दूसरे चरण में सभी पदों के सापेक्ष करीब 1,076 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। इसके बाद बचे हुए पदों पर तीसरे चरण की शुरूआत की जानी थी। इसके लिए डायट संस्थान एससीईआरटी के आदेश का इंतजार में था। जो अब आ चुका है, एससीईआरटी के जारी निर्देश के मुताबिक जिले में रिक्त पदों के सापेक्ष तैयारियों के लिए कहा गया है।
डायट प्रवक्ता नवेद खां ने बताया कि एससीईआरटी की ओर से निर्देश आए हैं। लिहाजा तैयारी कराई जा रही हैं। अधिकांशत: पूरी भी कर ली गई हैं। बताया कि सब ठीक रहा तो शनिवार को जिला प्रशासन को अनुमोदन के लिए फाइल लगा दी जाएगी। बता दें कि अभी तक दो चरण हो चुके हैं। इसके बाद मेरिट जारी कर नियुक्ति पा बांटे जाएंगे। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने कहा कि उनकी तैयारी पूरी है। डायट की ओर से अनुमोदित सूची मिलने के बाद भी कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।प्रशिक्षुशिक्षक भर्ती प्रक्रिया।

46 ने लिया नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती,तीसरे चरण का पहला दिन

अमर उजाला ब्यूरो, सुल्तानपुर। बीएड योग्यताधारी प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शुक्रवार से तीसर चरण में नियुक्ति पत्र वितरण शुरू हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से पहले दिन 46 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र लिया। तीसरे चरण में रिक्त 473 पदों के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। शनिवार को भी डायट से नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।

Friday, 20 February 2015

19 अभ्यर्थियों का टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी, बीएसए ने बीईओ को दिया कार्रवाई का निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर। दूसरे चरण में टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर 19 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। पहले चरण के 23 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद टीईटी प्रमाणपत्र में हेराफेरी पकड़ी गई थी। सभी खंड शिक्षाधिकारियोंको प्रशिक्षु शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है।

प्रशिक्षु शिक्षकों के 42,761 पद भरे, तीसरी चयन सूची पर फैसला २४ के बाद

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अब तक नियुक्ति पत्र मिलने के बाद 42,761 ने अपनी जॉइनिंग दे दी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को जिलों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु शिक्षकों के जॉइनिंग की प्रक्रिया अभी जारी है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता बचे रिक्त पदों को भरने के लिए 24 फरवरी को डायट प्राचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके अब तक की प्रगति की जानकारी लेंगे। अधिकारियों को तैयारियों के साथ नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) पर दोपहर 1 बजे से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Thursday, 19 February 2015

आश्वासन मिलने के बाद लौटे प्रदर्शनकारी

संवाद सूत्र, लखनऊ : टीईटी अभ्यर्थियों का धरना बुधवार को जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अंतिम दिन अभ्यर्थियों ने गांधी प्रतिमा के पास भीख मांग कर विरोध जताया। जल्द मांगें पूरी न होने पर अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन करने का एलान किया। प्राथमिक शिक्षकों के पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर लक्ष्मण मेला स्थल पर टीईटी 2011 उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर दर्जनों अभ्यर्थी क्रमिक अनशन पर बैठे थे।