उत्तर प्रदेश टी ई टी की सारी जानकारी बस एक क्लिक मे LATEST NEWS AND UPDATES, UPTET JOBS AND MERIT, UPTET EXAM, TEACHERS RECRUITMENT, 72825 TEACHERS NEWS, PRIMARY KA MASTER, TET NEWS, SUPREME COURT CASE STATUS, BASIC SHIKSHA NEWS, TRENDING NOW IN TEACHERS VACANCIES ETC. Get All Information about the Recruitment of Teachers and UPTET Vacancies
Total Pageviews
Thursday, 29 January 2015
अखिलेश सरकार से फिर जंग लडऩे को तैयार सहायक अध्यापक
कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा रही सरकार
अनारक्षित 105 और आरक्षित 97 अंक वालों की काउंसिलिंग किस आधार पर हुई
काउंसिलिंग कराने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश में फंसी सरकार
आज नहीं तो कल मजबूर होकर सरकार देगी इन्हें नियुक्ति पत्र
लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत जहां विश्व के सबसे ताकतवर व्यक्ति को भारत आने के बावजूद ताजमहल देखने से रोक देता है वहीं इस सर्वोच्च अदालत के आदेश की अवहेलना राज्य सरकार का शगल बनता जा रहा है। मामला 72,825 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का है। एक तरफ लगातार साढ़े तीन वर्षों से सहायक अध्यापकों और राज्य सरकार के बीच तलवारें खिंची हुई हैं तो वहीं दूसरी तरफ देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी इन सहायक अध्यापकों को सही मानते हुए प्रदेश सरकार को एक बड़ा आदेश सुना दिया।
यूपीटीईटी संघर्ष मोर्चा ने भरी हुंकार
कौशांबी : यूपी टीईटी संघर्ष मोर्चा कौशांबी के बैनर तले टीईटी पास अभ्यर्थियों ने बुधवार को डायट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि देश की सबसे बड़ी अदालत का आदेश नहीं माना गया वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे।
शिक्षक भर्ती: दूसरे दौर में आज से बंटेंगे नियुक्ति पत्र
अमर उजाला, लखनऊ: 32 हजार को दिया जा चुका है नियुक्ति पत्र
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में नियुक्ति पत्र बृहस्पतिवार से बांटे जाएंगे। इनका वितरण 5 फरवरी तक चलेगा। नियुक्ति पत्र पाने वाले पात्रों को जॉइनिंग के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। पहले चरण में करीब 32,000 को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। अभी 40,825 को और नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
शाहजहांपुर: जिले में अब भी शिक्षकों के 1686 पद रिक्त
1114 प्रशिक्षु शिक्षकों को बांट दिए गए नियुक्ति पत्र
शाहजहांपुर। करीब सवा तीन साल तक विवादों में घिरे रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की चयन प्रक्रिया के तहत जिले में अब तक विभिन्न वर्गों के 1114 अभ्यर्थी काउंसिलिंग करा चुके हैं। इस लिहाज से जिले में अभी 1686 शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। अब बीएसए को डीएम के द्वारा अनुमोदित दूसरी सूची का इंतजार है, जिसके बाद दूसरे चरण में प्रशिक्षु शिक्षकों को ज्वाइनिंग देना शुरू किया जाए।
लखीमपुर, 2145 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र, अब भी करीब 3900 पद रिक्त
अमर उजाला, लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार तक 2145 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके थे, जबकि अभी लगभग 3900 पद रिक्त हैं। इसके लिए अब एक सप्ताह बाद डायट से दूसरी सूची जारी की जाएगी। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए जिले में 22 जनवरी से एक सप्ताह तक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।
1766 व्यावसायिक शिक्षक एक माह में होंगे नियमित
व्यावसायिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने की घोषणा
अमर उजाला: लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर काम कर रहे 1766 शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट स्तर पर पढ़ाने वाले 2169 शिक्षकों में से शैक्षिक योग्यता पूरी करने वाले 1766 शिक्षकों को एक महीने के अंदर नियमित कर दिया जाएगा। बचे 403 शिक्षकों के लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा।
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती: दूसरे दौर में आज से बंटेंगे नियुक्ति पत्र
लखनऊ। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में नियुक्ति पत्र बृहस्पतिवार से बांटे जाएंगे। इनका वितरण 5 फरवरी तक चलेगा। नियुक्ति पत्र पाने वाले पात्रों को जॉइनिंग के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। पहले चरण में करीब 32,000 को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। अभी 40,825 को औा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
सचिव बेसिक शिक्षा ने एससीईआरटी के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह व बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा को निर्देश दिया कि पहले चरण की नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया जहां अभी पूरी नहीं हो पाई है वहां जल्द इसे पूरी कराई जाए। वहीं टीईटी 2011 का प्रमाण पत्र गुरुवार से ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इसे वेबसाइटhttp://upbasiceduboard.gov.in/ पर देखा जा सकेगा। एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कई जिलों से प्रमाण पत्र में गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। इसलिए टीईटी प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कराया जा रहा है जिससे गड़बड़ी का अंदेशा होने पर इसका मिलान कराया जा सके।
Subscribe to:
Posts (Atom)

