Total Pageviews

Monday, 25 February 2013

उत्तर प्रदेश में संविदा शिक्षकों की भर्ती शुरू

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 41,307 संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सोमवार 25 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पंजीकरण के बाद ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है।
संविदा शिक्षकों के लिए एक हजार से अधिक पद छह जिलों इलाहाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सुल्तानपुर में है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद उच्च प्राथमिक स्कूलों में कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा कार्य अनुभव शिक्षा के लिए संविदा शिक्षक रखना अनिवार्य कर दिया गया है।
इसके आधार पर संविदा शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकालने क प्रक्रिया शुरू हो गई है। संविदा शिक्षक भर्ती के लिए 21 से 35 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण 18 मार्च तथा ई चालान 21 मार्च तक जमा किए जा सकेंगे। फार्म 23 मार्च तक ऑनलाइन जमा किए जा सकेंगे। संविदा शिक्षकों को हर माह 7000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

Wednesday, 20 February 2013

अगली सुनवाई की Date 27-Feb

The government's advocate stated that the checking of UPTET Result's CD had not yet been completed so that they need little more time to give their statement in court. so friends an another date. how long we have to wait no one knows it. it only irritates candidates and nothing else.
Hope for the soon decision.

सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा है की अभी UPTET रिजल्ट CD की जांच पूरी नहीं हो पाई है इसलिए उन्हें थोड़ा और समय चहिये। कोर्ट ने अगली सुनवाई की Date 27-Feb दी है। दोस्तों एक और नयी Date. हमें अभी और कितना इंतजार करना है, कोई नहीं जानता। आशा है जल्दी फैसला आयेगा।

यूपी में होगी और 12 हजार शिक्षकों की भर्ती

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 12 हजार और शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए केवल बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण पूरा कर टीईटी व सीटीईटी पास करने वाले ही पात्र होंगे। शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। 

इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह होगी कि आवेदन करने वालों के लिए कोई मेरिट नहीं जारी होगी, केवल उनके प्रमाण पत्रों का मिलान करने के बाद सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दे दी जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव कार्यालय ने इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश में पहले बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी करने वालों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्राथमिक स्कूलों में सीधे सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती दे दी जाती थी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद शिक्षक बनने के लिए टीईटी पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। 

प्रदेश में वर्ष 2004 से 2010 के न्यायालय आदेश या फिर देर से बीटीसी और विशिष्ट बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की भर्ती के लिए दो माह पहले 9770 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था। मगर मात्र 3500 पदों को ही भरा जा सका। इसमें से 6270 पद खाली रह गए। इसके अलावा बीटीसी 2010 बैच के करीब 9000 प्रशिक्षार्थियों का वर्ष 2012 में प्रशिक्षण पूरा हुआ है।

बेसिक शिक्षा परिषद इन रिक्त पदों के लिए शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करना चाहता है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके मुताबिक फरवरी के आखिरी तक इन पदों के लिए विज्ञापन निकाल कर ऑनलाइन आवेदन ले लिए जाएं। 

आवेदन के बाद प्रमाण पत्रों का मिलान कराते हुए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। परिषद के प्रस्ताव के मुताबिक यह प्रक्रिया तीन माह के अंदर पूरी कर ली जाएगी, ताकि नए सत्र से स्कूलों में शिक्षकों की कुछ कमी दूर हो सके।

यूपी के 80 कॉलेजों को बीटीसी, बीएड की मान्यता

नेशनल काउंसिल फार टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) ने प्रदेश भर के 80 कॉलेजों को सत्र 2013-14 के लिए बीटीसी और बीएड की मान्यता दे दी है। इसके साथ ही सिक्योरिटी मनी जमा न करने पर बृहस्पति महिला महाविद्यालय किदवई नगर समेत कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध छह कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जवाब देने के लिए 21 दिन का समय दिया है।

तीन कालेजों की फाइलें रोक दी गई हैं। उन्हें संसाधनों की निरीक्षण आख्या नए सिरे से पेश करने का आदेश दिया गया है। बीटीसी कोर्स की मान्यता को लेकर एनसीटीई की महत्वपूर्ण बैठक 28, 29 जनवरी 2013 को जयपुर में हुई थी।

एनसीटीई ने कहा कि यूनिवर्सिटी, शासन से संबद्धता मिलने के बाद संबंधित कॉलेज बीटीसी की 50 सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। यह प्रवेश शैक्षिक सत्र 2013-14 के लिए होगा। एनसीटीई ने कहा है कि जिन कॉलेजों को मान्यता नहीं मिली है, उसके भवन का पुनर्निरीक्षण कराया जाए। इसके लिए कमेटी गठित की गई है।

Sunday, 3 February 2013

Re-Print Your Reg. Slip & Application Form

The Counselling process is going to be started on 04/02/2013 for the recruitment of 72,825 assistant primary teachers (Trainees). In necessary documents list there are two mandatory documents which you will need at the time of counselling. These are your Application Form & Registration Slip.

It might be, this is not a problem for you but some candidates are there, who don't have their Application Form and/or Registration Slip (May be they lost it or they didn't take any print out earlier). If you are one of them then there is no need to worry. here is given the solution for this.

Now you can take print out of your application form and registration slip as well. What you have to do nothing instead of clicking on the below given links.

Print Registration Slip
Print Application Form

Lakhimpur-Kheri Cut-Off Sansodhan


Firozabad Cut-Off Sansodhan


MuzaffarNagar Cut-Off Sansodhan


Balia Cut-Off Sansodhan