Total Pageviews

Tuesday, 3 February 2015

नियुक्ति प्रक्रिया के पहले चरण का सत्यापन शुरू

अमर उजाला, बदायूं। टीईटी मेरिट भर्ती प्रक्रिया में नियुक्ति पाकर स्कूलों में प्रशिक्षण को ज्वाइन कर चुके प्रशिक्षुओं के दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नियमित हुए शिक्षामित्रों के सत्यापन में लेटलतीफी के दौरान हुई परेशानी से सबक लेते हुए इस बार बेसिक कार्यालय ने प्रशिक्षुओं की ज्वाइनिंग के एक सप्ताह में ही सत्यापन का प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया है।
इससे जल्द मानदेय मिलने की उम्मीद भी है।

गौरतलब है कि करीब तीन साल के बाद टीईटी मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए चार काउंसिलिंग कराने के उपरांत 20 जनवरी से नियुक्ति पत्र बांटे गए। पहले चरण में चयनित हुए करीब सात सौ 31 अभ्यर्थियों ने 27 जनवरी तक स्कूलों में ज्वाइन भी कर लिया। चूंकि छह महीने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को सात हजार तीन सौ रुपये का मानदेय दिया जाना है। लिहाजा इसे देखते हुए सत्यापन प्रक्रिया को शुरू कराने का निर्णय ले लिया गया है। बीएसए दफ्तर के लोगों की माने तो नियमित हुए शिक्षामित्रों के सत्यापन के वक्त आई परेशानियों से सबक लेते हुए सत्यापन की प्रारंभिक प्रक्रिया को जल्द शुरू कराया गया है, ताकि समय से सत्यापन हो जाए और अग्रिम कार्रवाई को बढ़ाया जाए। इससे ज्वाइन कर चुके अभ्यर्थियों को भी जल्द मानदेय मिलने की उम्मीद जाग उठी है।

बता दें कि शिक्षामित्रों को अगस्त माह में समायोजित किया गया था लेकिन उनका सत्यापन कार्य पांच महीने बीतने के बाद भी ढंग से पूरा नहीं हो सका है। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु भर्ती के ज्वाइन कर चुके प्रशिक्षुओं के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशिक्षुओं को जल्द मानदेय मिलने की उम्मीद।अगस्त माह में समायोजित किए गए थे शिक्षामित्र

सुलतानपुर... वर्ग/श्रेणी कट ऑफ

महिला अनारक्षित कला 115
पुरुष अनारक्षित कला 123
महिला अजा.कला 97
पुरुष अजा.कला 98
महिला अजाज.कला 00
पुरुष अजाज.कला 98
महिला पिछड़ा वर्ग कला 109
पुरुष पिछड़ा वर्ग कला 121
महिला अनारक्षित विज्ञान 116
पुरुष अनारक्षित विज्ञान 121
महिला अजा विज्ञान 99
पुरुष अजा विज्ञान 103
महिला अजजा विज्ञान 00
पुरुष अजजा विज्ञान 00
महिला पिछड़ा वर्ग विज्ञान 108
पुरुष पिछड़ा वर्ग विज्ञान 118
महिला दृष्टिबाधित 97
पुरुष दृष्टिबाधित 108
महिला श्रवण बाधित 98
पुरुष श्रवण बाधित 107
महिला चलन बाधित 101
पुरुष चलन बाधित 117
महिला स्व.सेनानी आश्रित 00
पुरुष स्व.सेनानी आश्रित 97
महिला पूर्व सैनिक 00
पुरुष पूर्व सैनिक 98
महिला अनारक्षित शिक्षामित्र 00
पुरुष अनारक्षित शिक्षामित्र 10

Monday, 2 February 2015

KushiNagar Revised (2nd) Cut-Off

Siddharth Nagar Revised (2nd) Cut-Off

Ghazipur Vigyapti

THANK YOU ALL BLOG READERS/VIEWERS

Today we have crossed more than 1 LACKS READERS/VIEWERS of this blog so I heartily want to say Thanks to all my blog readers to make this blog HIT & SUCCESSFUL. You all are the family members of this blog.

On this occasion I also want to inform you that in near future I am going to introduce a new feature on this blog, through which any one can post his/her genuine news on teachers' recruitment here as I am posting.

Thanks & Regards
Blog Editor.

बदायूं: प्रशिक्षु शिक्षकों दूसरी सूची कल तक संभव

अमर उजाला,बदायूं। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों के दूसरे चरण की सूची जारी होने में फिर अटकले लग गई है। डायट की माने तो दूसरी कटऑफ अब तीन फरवरी को जारी की जाएगी। हालांकि पहले डायट ने यह सूची रविवार को जारी करने की बात कहीं थी लेकिन शाम तक सूची जारी नहीं की गई। इधर, बीएसए दफ्तर भी सूची के इंतजार में है।

बीटीसी प्रशिक्षु बैरंग, डीएम को ज्ञापन देने गए

अमर उजाला: परीक्षा कराने और शिक्षक भर्ती की तिथि बढ़वाने की मांग
शाहजहांपुर। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा न होने से परेशान बीटीसी 2012 के प्रशिक्षुओं ने रविवार को अवकाश के दिन डीएम के आवास पर ज्ञापन देने जा पहुंचे। जहां डीएम के न मिलने पर उन लोगों को बैरंग होना पड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले चुके बीटीसी 2012 बैच के प्रशिक्षुओं ने प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में हो रही 15000 सहायक अध्यापकों की भर्ती की तिथि आगे बढ़वाने और उन लोगों के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न कराने की मांग कर रहे हैं।

86 प्रशिक्षु शिक्षकों के पद अभी भी रिक्त

बाराबंकी (ब्यूरो)। प्रशिक्षु शिक्षकों की तैनाती के बाद जिले में अभी भी 86 प्रशिक्षु शिक्षकों के पद रिक्त है। शिक्षा विभाग दूसरे चरण की सोमवार से शुरू हो रही प्रक्रिया के तहत इन पदों को भरने की तैयारी में है। जिन प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है विभाग ने उन अभ्यर्थियों को सोमवार को सुबह 11 बजे बीआरसी बडे़ल पर बुलाया है।

हक के लिए बीपीएड डिग्रीधारियों ने भरी हुंकार

अमर उजाला, अंबेडकरनगर। बीपीएड संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर हक की आवाज बुलंद की। कहा गया कि प्रदेश सरकार अब अपने वादों से मुकर रही है। दिसंबर में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने एक माह के अंदर 46 हजार शिक्षक की भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।