उत्तर प्रदेश टी ई टी की सारी जानकारी बस एक क्लिक मे LATEST NEWS AND UPDATES, UPTET JOBS AND MERIT, UPTET EXAM, TEACHERS RECRUITMENT, 72825 TEACHERS NEWS, PRIMARY KA MASTER, TET NEWS, SUPREME COURT CASE STATUS, BASIC SHIKSHA NEWS, TRENDING NOW IN TEACHERS VACANCIES ETC. Get All Information about the Recruitment of Teachers and UPTET Vacancies
Total Pageviews
Monday, 2 February 2015
शिक्षा विभाग की मनमानी पर बिफरे
सीतापुर:प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, अभी भी नहीं भर सके 3159 पद, , 2300 नहीं लेने आए जॉइनिंग लेटर
बीएड वाले मृतक आश्रित कोटे से बनेंगे शिक्षक
आधे लोग भी नहीं आए मास्टरी करने, 3098 के सापेक्ष सिर्फ 1285 प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया जॉइन
जनरल सीटों पर चयनित आरक्षित वर्ग की तैनाती में फेरबदल नहीं
प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
Sunday, 1 February 2015
शिक्षक भर्ती : नपेंगे फर्जी मार्कशीट लगाने वाले, जेल भी जा सकते हॆ, नियुक्ति पत्र पाने के बाद भी छिन सकती है नौकरी
लखनऊ: प्राइमरी स्कूलों में चल रही शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी हजारों अभ्यर्थियों की नौकरी छिन सकती है। यही नहीं वे जेल तक जा सकते हैं।
दरअसल 6,000 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनकी मार्कशीट फर्जी होने की आशंका है। भर्ती होने के समय से ही लगभग हर जिले से फर्जी मार्कशीट की शिकायतें भी आई हैं। यही वजह है कि सरकार ने सभी अभ्यर्थियों का टीईटी का मूल रिजल्ट वेबसाइट पर डाल दिया है। अब हर जिले के बीएसए को मूल रिजल्ट से मिलान करना है।
जिसकी मार्कशीट फर्जी पाई गई, उसके खिलाफ बीएसए कार्रवाई करेंगे। टीईटी की परीक्षा 2011 में यूपी बोर्ड ने करवाई थी। हालांकि टीईटी अर्हता परीक्षा होती है लेकिन उस समय प्रदेश सरकार ने इसी को भर्ती परीक्षा मानते हुए विज्ञापन जारी किया था। मामला हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए कि सरकार ने भर्ती परीक्षा के तौर पर विज्ञापन जारी किया, इसलिए इसी के आधार पर भर्ती कराई जाए।
धांधली के आरोप में जेल गए थे निदेशक
ये वही परीक्षा है, जिसमें धांधली के आरोप लगे थे और माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन जेल गए थे।
उस समय संशोधन के नाम पर नंबर बढ़ाने के आरोप लगे थे। इस वजह से यह परीक्षा रद करने की भी मांग उठी थी लेकिन बाद में टीईटी अभ्यर्थियों ने कोर्ट में यह याचिका दायर की कि जिन्होंने अच्छे नंबर से परीक्षा पास की है, उनकी इसमें कोई गलती नहीं है। इस पर कोर्ट ने भर्ती कराने के आदेश दिए।
मुश्किल से मिला था मूल रिजल्ट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, तब से इसमें फर्जीवाड़े के आरोप लग रहे हैं। इसकी वजह बताई जा रही है कि काफी फर्जी मार्कशीट जारी हुई हैं।
टीईटी 2011 के मूल रिजल्ट को लेकर भी विवाद उठा था। यह कहा जा रहा था कि बिना मूल रिजल्ट के ही भर्ती हो रही है। इस पर सचिव बेसिक शिक्षा ने यूपी बोर्ड और एससीईआरटी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे और मूल रिजल्ट को जल्द देने की मांग की थी।
काउंसलिंग के समय से ही आ रहीं शिकायतें। 6,000 अभ्यर्थी पहले ही शक के दायरे मे॥
काउंसलिंग के समय से ही शिकायतें लगातार आ रही हैं। अभ्यर्थियों ने कहा था कि जिनके रिजल्ट के समय कम नंबर थे, उन्होंने काउंसलिंग में ज्यादा नंबर की मार्कशीट लगाई है। उन्होंने एससीईआरटी, बीएसए दफ्तरों में दर्जनों शिकायतें दर्ज कराने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई रोल नंबर डालकर इसको उजागर करने का दावा किया था। उनके ही दबाव के बाद अब सरकार ने मूल रिजल्ट वेबसाइट पर डाला है और बीएसए को मिलान करके कार्रवाई के लिए कहा गया है।
मूल रिजल्ट वेबसाइट पर डाल दिया गया है। लगातार शिकायतें आ रही थीं। अब रिजल्ट से मिलान करने से तस्वीर साफ हो जाएगी। बीएसए ही नियुक्ति अधिकारी होते हैं, वे इस रिजल्ट से मिलान करेंगे। यदि कोई फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो वे ही कार्रवाई भी करेंगे। -सर्वेंद्र विक्रम सिंह, निदेशक एससीईआरटी
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती: 2 से पहले नहीं जारी हो सकेगी कट ऑफ मेरिट
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में द्वितीय चरण के नियुक्ति पत्र वितरण के लिए अभ्यर्थियों की कट ऑफ दो फरवरी के पहले जारी होने की उम्मीद नहीं है। डायट में कर्मचारियों की कमी के चलते समस्या कार्य में विलंब हो रहा है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की डेटा फीडिंग व रिकॉर्डों के मिलान का कार्य डायट में देर रात तक चल रहा है।
मेरिट जारी होने के बाद ही द्वितीय चरण में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य शुरू होगा। वहीं, पहले चरण में नियुक्ति पत्र लेने वाले अभ्यर्थियों की सूचना बीएसए ने देर शाम तक डायट प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई थी।
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की द्वितीय चरण के लिए अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पहले चरण में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य पूर्ण होने के बाद बचे हुए पदों के लिए द्वितीय चरण चलाया जाना है।
शासन ने 29 जनवरी से द्वितीय चरण में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य शुरू करने का फरमान जारी किया है।
बावजूद इसके जिले में अव्यवस्थाएं हावी है। डायट में कर्मचारियों की कमी के चलते अब तक न तो पूरे आवेदन फॉर्मों की फीडिंग हो पाई है, न ही आवेदन में लगाई गई पत्रावलियों की जांच ही पूरी हुई है। प्राचार्य/डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि कर्मचारियाें की कमी के चलते समस्या आ रही है। जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन्हें अविलंब कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं टीईटी पटल प्रभारी राजीव गोस्वामी की मानें तो डेटा मिलान पूरा हो जाने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी!
तीन को जारी होगी प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी सूची
लखीमपुर खीरी। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए जिले में तीन फरवरी को दूसरी सूची जारी होगी। दूसरी सूची के अभ्यर्थियों को पांच को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने बताया कि चतुर्थ काउंसलिंग के बाद चयनित प्रशिक्षु शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची एवं विवरण एनआईसी आैर डायट की वेबसाइट पर तीन फरवरी को देखा जा सकता है।
चयनित प्रशिक्षु अभ्यर्थियाें को पांच फरवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जो व्यवस्था बनाई गई है उसके अनुसार समस्त पुरुष वर्ग विज्ञान, कला वर्ग विशेष आरक्षण सहित को प्राथमिक सदर में तथा समस्त महिला विज्ञान एवं कला वर्ग विशेष आरक्षण सहित के अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालय महराजनगर में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे