Total Pageviews

Monday, 2 February 2015

शिक्षा विभाग की मनमानी पर बिफरे

अमर उजाला, अंबेडकरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर की जा रही मनमानी पर रविवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष टीईटी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक उनकी स्थायी तैनाती नहीं हो जाएगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व कर रहे अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की मनमानी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नियुक्ति पत्र वितरण के बीच में ही नई मेरिट सूची जारी कर दी गई। इतना ही नहीं, तीन-तीन बार मेरिट सूची जारी हो चुकी है, लेकिन लापरवाही के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई।

सीतापुर:प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया, अभी भी नहीं भर सके 3159 पद, , 2300 नहीं लेने आए जॉइनिंग लेटर

अमर उजाला,सीतापुर। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में पहली कट ऑफ के नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। पहली कट ऑफ में 5141 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। बावजूद इसके महज 2841 ही जॉइनिंग लेटर लेने पहुंचे। जबकि 2300 अभ्यर्थी जॉइनिंग लेटर लेने ही नहीं आए। खास बात यह है कि पहले से 859 पद आरक्षित श्रेणी के रिक्त चल रहे थे। इन पदों पर आवेदन नहीं आए थे। ऐसे में नियुक्ति पत्र बंटने के बाद भी 50 फीसदी पद खाली रह गए। बताया जा रहा है कि टॉप मेरिट वाले अभ्यर्थियों ने सुविधानुसार अन्य जिले में नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लिया है। जिसकी वजह से पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में दूसरी कट ऑफ जारी करने की तैयारी चल रही है।

बीएड वाले मृतक आश्रित कोटे से बनेंगे शिक्षक

अमर उजाला,लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में टीईटी पास बीएड डिग्रीधारक अब मृतक आश्रित कोटे से शिक्षक बन सकेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। बता दें कि परिषदीय स्कूलों में वर्षों से मृतक आश्रित कोटे पर शिक्षकों की भर्ती रुकी हुई है। एनसीटीई से अनुमति मिलते ही मृतक आश्रित कोटे पर भर्ती के लिए नियमावली संशोधित करते हुए इसमें बीटीसी के साथ बीएड वालों को भी पात्र मान लिया जाएगा।

आधे लोग भी नहीं आए मास्टरी करने, 3098 के सापेक्ष सिर्फ 1285 प्रशिक्षु शिक्षकों ने किया जॉइन

अमर उजाला, बहराइच। 72825 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रथम चरण में 3098 चयनित आवेदकों को प्रशिक्षु शिक्षक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। इनमें से अब तक सिर्फ 1285 प्रशिक्षु शिक्षकों ने ही जॉइन किया है। जबकि जिले में 3600 पद सृजित हैं। दूसरे चरण की सूची भी रविवार को नहीं जारी हो सकी। विभागीय कर्मचारी माथापच्ची में जुटे रहे। ऐसे में बहराइच में दूसरे चरण में मेरिट गिरने की पूरी संभावना है।

जनरल सीटों पर चयनित आरक्षित वर्ग की तैनाती में फेरबदल नहीं

अमर उजाला: प्रमुख सचिव कार्मिक ने समस्त प्रमुख सचिवों और सचिवों को जारी किया आदेश।
लखनऊ। प्रदेश सरकार पिछड़ा और दलित वर्ग के कमजोर युवाओं को नौकरियों में भरपूर अवसर दिलाने के लिए आगे आई है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी खुली प्रतियोगिता में सामान्य अभ्यर्थियों के साथ चयनित होते हैं तो उन्हें आरक्षित रिक्तियों में समायोजित नहीं किया जाएगा। इससे आरक्षित वर्ग के कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को नौकरियों में ज्यादा अवसर मिलेंगे।

प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

अमर उजाला, बहजोई। संभल जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति करने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से शनिवार को देर शाम मेरिट लिस्ट मिलने के उपरांत बेसिक शिक्षा विभाग ने बहजोई में रविवार को अवकाश के दिन में नियुक्ति पत्रों के वितरण के लिए व्यवस्था बनाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यालय दिन भर खुला रहा। अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को 392 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 

Sunday, 1 February 2015

शिक्षक भर्ती : नपेंगे फर्जी मार्कशीट लगाने वाले, जेल भी जा सकते हॆ, नियुक्ति पत्र पाने के बाद भी छिन सकती है नौकरी

लखनऊ: प्राइमरी स्कूलों में चल रही शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी हजारों अभ्यर्थियों की नौकरी छिन सकती है। यही नहीं वे जेल तक जा सकते हैं।

दरअसल 6,000 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिनकी मार्कशीट फर्जी होने की आशंका है। भर्ती होने के समय से ही लगभग हर जिले से फर्जी मार्कशीट की शिकायतें भी आई हैं। यही वजह है कि सरकार ने सभी अभ्यर्थियों का टीईटी का मूल रिजल्ट वेबसाइट पर डाल दिया है। अब हर जिले के बीएसए को मूल रिजल्ट से मिलान करना है।

जिसकी मार्कशीट फर्जी पाई गई, उसके खिलाफ बीएसए कार्रवाई करेंगे। टीईटी की परीक्षा 2011 में यूपी बोर्ड ने करवाई थी। हालांकि टीईटी अर्हता परीक्षा होती है लेकिन उस समय प्रदेश सरकार ने इसी को भर्ती परीक्षा मानते हुए विज्ञापन जारी किया था। मामला हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए कि सरकार ने भर्ती परीक्षा के तौर पर विज्ञापन जारी किया, इसलिए इसी के आधार पर भर्ती कराई जाए।

धांधली के आरोप में जेल गए थे निदेशक

ये वही परीक्षा है, जिसमें धांधली के आरोप लगे थे और माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन जेल गए थे।

उस समय संशोधन के नाम पर नंबर बढ़ाने के आरोप लगे थे। इस वजह से यह परीक्षा रद करने की भी मांग उठी थी लेकिन बाद में टीईटी अभ्यर्थियों ने कोर्ट में यह याचिका दायर की कि जिन्होंने अच्छे नंबर से परीक्षा पास की है, उनकी इसमें कोई गलती नहीं है। इस पर कोर्ट ने भर्ती कराने के आदेश दिए।

मुश्किल से मिला था मूल रिजल्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जब से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई, तब से इसमें फर्जीवाड़े के आरोप लग रहे हैं। इसकी वजह बताई जा रही है कि काफी फर्जी मार्कशीट जारी हुई हैं।

टीईटी 2011 के मूल रिजल्ट को लेकर भी विवाद उठा था। यह कहा जा रहा था कि बिना मूल रिजल्ट के ही भर्ती हो रही है। इस पर सचिव बेसिक शिक्षा ने यूपी बोर्ड और एससीईआरटी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे और मूल रिजल्ट को जल्द देने की मांग की थी।

काउंसलिंग के समय से ही आ रहीं शिकायतें। 6,000 अभ्यर्थी पहले ही शक के दायरे मे॥

काउंसलिंग के समय से ही शिकायतें लगातार आ रही हैं। अभ्यर्थियों ने कहा था कि जिनके रिजल्ट के समय कम नंबर थे, उन्होंने काउंसलिंग में ज्यादा नंबर की मार्कशीट लगाई है। उन्होंने एससीईआरटी, बीएसए दफ्तरों में दर्जनों शिकायतें दर्ज कराने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई रोल नंबर डालकर इसको उजागर करने का दावा किया था। उनके ही दबाव के बाद अब सरकार ने मूल रिजल्ट वेबसाइट पर डाला है और बीएसए को मिलान करके कार्रवाई के लिए कहा गया है।

मूल रिजल्ट वेबसाइट पर डाल दिया गया है। लगातार शिकायतें आ रही थीं। अब रिजल्ट से मिलान करने से तस्वीर साफ हो जाएगी। बीएसए ही नियुक्ति अधिकारी होते हैं, वे इस रिजल्ट से मिलान करेंगे। यदि कोई फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो वे ही कार्रवाई भी करेंगे। -सर्वेंद्र विक्रम सिंह, निदेशक एससीईआरटी

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती: 2 से पहले नहीं जारी हो सकेगी कट ऑफ मेरिट

सुल्तानपुर (ब्यूरो)। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में द्वितीय चरण के नियुक्ति पत्र वितरण के लिए अभ्यर्थियों की कट ऑफ दो फरवरी के पहले जारी होने की उम्मीद नहीं है। डायट में कर्मचारियों की कमी के चलते समस्या कार्य में विलंब हो रहा है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की डेटा फीडिंग व रिकॉर्डों के मिलान का कार्य डायट में देर रात तक चल रहा है।

मेरिट जारी होने के बाद ही द्वितीय चरण में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य शुरू होगा। वहीं, पहले चरण में नियुक्ति पत्र लेने वाले अभ्यर्थियों की सूचना बीएसए ने देर शाम तक डायट प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराई थी।

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की द्वितीय चरण के लिए अभ्यर्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पहले चरण में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य पूर्ण होने के बाद बचे हुए पदों के लिए द्वितीय चरण चलाया जाना है।

शासन ने 29 जनवरी से द्वितीय चरण में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य शुरू करने का फरमान जारी किया है।

बावजूद इसके जिले में अव्यवस्थाएं हावी है। डायट में कर्मचारियों की कमी के चलते अब तक न तो पूरे आवेदन फॉर्मों की फीडिंग हो पाई है, न ही आवेदन में लगाई गई पत्रावलियों की जांच ही पूरी हुई है। प्राचार्य/डीआईओएस अनूप कुमार ने बताया कि कर्मचारियाें की कमी के चलते समस्या आ रही है। जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन्हें अविलंब कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं टीईटी पटल प्रभारी राजीव गोस्वामी की मानें तो डेटा मिलान पूरा हो जाने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी!

तीन को जारी होगी प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी सूची

लखीमपुर खीरी। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए जिले में तीन फरवरी को दूसरी सूची जारी होगी। दूसरी सूची के अभ्यर्थियों को पांच को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने बताया कि चतुर्थ काउंसलिंग के बाद चयनित प्रशिक्षु शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची एवं विवरण एनआईसी आैर डायट की वेबसाइट पर तीन फरवरी को देखा जा सकता है।

चयनित प्रशिक्षु अभ्यर्थियाें को पांच फरवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जो व्यवस्था बनाई गई है उसके अनुसार समस्त पुरुष वर्ग विज्ञान, कला वर्ग विशेष आरक्षण सहित को प्राथमिक सदर में तथा समस्त महिला विज्ञान एवं कला वर्ग विशेष आरक्षण सहित के अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालय महराजनगर में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे

Bijnor Revised (2nd) Cut-Off